फेड कप : करमान थांडी हारी, भारत 0-1 से पीछे

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की टेनिस खिलाड़ी करमान कौर थांडी फेडरेशन कप टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को चीन की वांग याफान से हार गई।

चीन के साथ हो रहे मुकाबले में 19 वर्षीय थांडी की हार के साथ भारत 0-1 से पिछड़ गया है।

वांग याफान ने थांडी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों के खेल में अंतर नजर आ रहा था।

पहले सेट में वांग ने दो बार थांडी की सर्विस ब्रेक की। थांडी ने भी बहुत सारे अन्फोस्र्ड एरर और डबल फॉल्ट किए जिसके कारण वह अपनी ताकत और लंबाई का फायदा नहीं उठा पाई और 6-2 से पहला सेट हार गई।

वांग ने दूसरे सेट में भी दमदार शुरुआत की और पहले गेम ही थांडी की सर्विस ब्रेक कर दी। वांग देखते ही देखते दूसरे सेट में 4-1 से आगे हो गई।

इसके बाद उन्होंने बिना कोई गलती किए दूसरे सेट को भी 6-2 से अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493