लोकसभा : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के साथ ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया।

लोकसभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार, “इस सत्र में उपस्थित लोकसभा के सदस्य राष्ट्रपति के प्रति आभारी हैं कि उन्होंने 29 जनवरी 2018 को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना भाषण दिया।”

प्रस्ताव में कोई भी संशोधन नहीं किया गया।

धन्यवाद प्रस्ताव अब राज्यसभा द्वारा पारित किया जाएगा जिसके बाद इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493