ल्यूसाने, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकी प्रो लीग के पहले संस्करण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी शुरूआत 19 जनवरी 2019 से होगी।
यह लीग जनवरी से जून तक चलेगी और इस दौरान कुल 152 मैच खेले जाएंगे। यह लीग पूरे विश्व भर में खेली जाएगी। एफआईएच ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
भारत को छोड़ कर इस लीग में नौ महिलाओं और नौ पुरुषों की टीमें होंगी। यह टीमें आठ मैच घर में और आठ मैच घर के बाहर खेलेंगी। शीर्ष-4 टीमों में विजेता की प्रतिस्पर्धा होगी।
स्पेन की पुरुष टीम पहले मैच में रियो ओलम्पिक-2016 की रजत पदक विजेता बेल्जियम की मेजबानी करेगी।
अर्जेटीना की महिला टीम नीदरलैंड्स की मेजबानी करेगी। इसके बाद आस्ट्रेलिया की पुरुष और महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मार्च को खेलेगी। इन दोनों का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड में 25 अप्रैल को होगा।
एफआईएच के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रूव बत्रा ने कहा कि एफआईएच जल्द ही इससे संबंधित प्रसारण साझेदारी को पूरा करेगी।
dharmpath.com dharmpath