उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। बुधवार देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की बदली का असर रहेगा और बीच-बीच में धूप निकलने की भी संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा जिससे दिन में भी ठंड बनी रहेगी। तेज हवाओं का दौर इस सप्ताह तक जारी रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बदली और धूप का मिलाजुला असर दिखाई देगा। दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है।

गुप्ता के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में चक्रवाती स्थिति का निर्माण होने की वजह से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। इसका असर अगले सप्ताह तक बने रहने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

वहीं, गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कानपुर का 11.3 डिग्री, इलाहाबाद का 14़.5 डिग्री और झांसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493