मप्र में हिमालयी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हिमालय की तराई से आने वाली हवाओं ने मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव ला दिया है, जिसके चलते गुरुवार को एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह सर्द रही। आसमान साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय की तराई से आने वाली पश्चिमी हवाओं का रुख दक्षिण की ओर होने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ा है। आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13़ 3, ग्वालियर का 8़ 6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.5 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 25 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493