‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में शामिल होंगे मिक्की मेहता

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय स्वास्थ्य और फिटनेस गुरु मिक्की मेहता रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में वेलनेस गुरु के रूप में शामिल होंगे।

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय स्वास्थ्य और फिटनेस गुरु मिक्की मेहता रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में वेलनेस गुरु के रूप में शामिल होंगे।

मेहता ने कहा, “मैं वेलनेस गुरु के रूप में शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। सभी प्रतियोगी युवा, ऊजार्वान और प्रतिभाशाली हैं। मैं अपनी गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व को उजागर करने की उम्मीद करता हूं।”

फिल्म निर्माता करण जौहर और रोहित शेट्टी स्टार प्लस के इस रियलिटी शो को जज कर रहे हैं। इसके कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा एक्टिंग कोच की भूमिका में हैं। पुनीत पाठक कोरियोग्राफर के रूप में, और फिल्म निर्माता महेश भट्ट भी इसके एक विशेष सत्र के लिए शामिल हुए।

मेहता ने बुधवार को पहले एपिसोड की शूटिंग की और इसका प्रसारण आगामी सप्ताह में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493