किम को स्ट्रेच मार्क हटवाने को लेकर लगता था डर

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां वेस्ट ने कहा है कि वह अपनी पहली बेटी नॉर्थ वेस्ट को जन्म देने के बाद अपने स्ट्रेच मार्क हटाने को लेकर काफी डरी हुईं थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि यह प्रक्रिया दर्दनाक होगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, “किम ने अपने आधिकारिक ऐप पर लिखा, नॉर्थ को स्तनपान कराने के बाद अपने स्तनों पर हुए स्ट्रेच मार्क्‍स को लेकर मैं नाखुश थी। इन्हें हटाने के लिए मैंने कूलबीम लेजर तकनीक का लाभ उठाया। यह स्ट्रेच मार्क्‍स या त्वचा की अन्य परेशानियों को हटाने का सबसे बेहतरीन इलाज है।”

उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह रही कि मुझे बहुत कम दर्द हुआ। मुझे पहले काफी डर लगता था कि इससे मुझे दर्द होगा, लेकिन यह बुरा अनुभव नहीं था। बाद में अपनी त्वचा पर इसका प्रभाव देखकर मैं खुश हो गई।”

किम तीन बच्चों की मां है। वह पिछले महीने अपने तीसरे बच्चे की मां बनी, जिसका जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493