बिहार : ट्रक और कार के बीच टक्कर, 3 की मौत

मुजफ्फरपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में एक बैंक प्रबंधक सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में एक बैंक प्रबंधक सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, एक कार में सवार कुछ लोग कांटी से कुसी गांव जा रहे थे कि तभी सदातपुर गांव के समीप दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा मुरारी ने गुरुवार को बताया कि मृतकों में मोतीपुर स्थित सहकारिता बैंक के प्रबंधक विनोद पांडेय, राजन मिश्र और शिवपूजन ठाकुर हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493