फुटसाल : गत विजेता स्पेन यूरो कप सेमीफाइनल में

जुबजाना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गत विजेता स्पेन ने फुटसल यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में युक्रेन को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जुबजाना के स्टोजाइस एरिना में मंगलवार को खेले गए इस मैच में स्पेन के लिए एकमात्र गोल 13वें मिनट में पोला ने किया।

स्पेन मैच के दूसरे हाफ में भी यूक्रेन पर हावी नजर आई और क्वार्टर फाइनल को 1-0 से अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में स्पेन का मुकाबला गुरुवार को कजाकिस्तान से होगा।

टूर्नामेंट के एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने अजरबैजान को 8-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493