निर्देशन में कोई दिलचस्पी नहीं : भूषण कुमार

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने कहा कि अपनी पत्नी फिल्मकार दिव्या खोसला कुमार के विपरीत वह फिल्मों के निर्देशन में हाथ आजमाना नहीं चाहते।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्मों का निर्देशन करना चाहते हैं, भूषण ने आईएएनएस को बताया, “मेरी निर्देशन में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं फिल्म निर्माण में ही खुश हूं।”

भूषण के प्रोडक्शन की आगामी फिल्में ‘रेड’, ‘ब्लैकमेल’, ‘फन्ने खां’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘अर्जुन पटियाला’, ‘केदारनाथ’, ‘चीट इंडिया’, ‘भारत’, ‘मोगुल’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘हेट स्टोरी 4’ हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या बड़े बजट की फिल्मों का टकराव उद्योग के लिए झटका है, उन्होंने कहा, “हां, यह एक बड़ी समस्या है क्योंकि इसमें काफी पैसा लगा होता है और कमाई विभाजित हो जाती है। स्क्रीन्स सीमित संख्या में हैं, इसलिए जाहिर है कि उन दो फिल्मों के बीच वे स्क्रीन्स विभाजित हो जाती हैं।”

निर्माता का कहना है वह अपनी फिल्मों के साथ बड़े बजट की फिल्मों से टकराव पसंद नहीं करते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493