खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (मुक्केबाजी) : हरियाणा ने 10 स्वर्ण पदक जीते

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में मुक्केबाजी में हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 26 में से 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सबसे कड़ा मुकाबला लड़कियों के 52 किलो वर्ग में हरियाणा की पूनम और मणिपुर की बेबीरोजिसाना चानू के बीच हुआ और मैच का परिणाम विभाजित फैसले से हुआ, जिसमें पूनम ने 3-2 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

लड़कों के 46 किलो वर्ग के मुकाबले में झारखंड के सेलाय सोय ने सबको चौकाते हुए उत्तरप्रदेश के कुलदीप सोनकर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि लड़कियों के 48 किलो वर्ग के मुकाबले में झारखंड की ही नेहा टांटू बाई ने मणिपुर की टिनमिला डोंगल का हराकर स्वर्ण पदक जीता।

लड़कियों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में यह झारखंड का एकमात्र स्वर्ण पदक है।

हरियाणा ने 10 स्वर्ण के अलावा छह रजत पदक भी जीते जबकि महाराष्ट्र ने सात स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा किया। मणिपुर को गुरुवार को दो स्वर्ण और आठ रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

झारखंड ने अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493