नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के छात्र श्रवण बाधितों के लिए उन्नतशील समाधान देने के द्वितीय संस्करण ‘एनेबल मेकाथन’ में विजेता बनकर उभरें हैं। ‘एनेबल मेकाथन’ एक नवाचार कार्यक्रम है, जिसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास समिति ने किया था।
‘एनेबल मेकाथन’ का मकसद विकलांग लोगों के लिए खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को किफायती समाधान व नए प्रोटोटाइप विकसित करना है।
दुनिया भर की 100 से ज्यादा टीमों में से टीम ब्लीटेक को विजेता घोषित किया गया। उन्हें नवाचार प्रौद्योगिकी के लिए 25,000 डॉलर का पुरस्कार भी दिया गया। इस प्रौद्योगिकी से सुनने में अक्षम लोग अपने फोन में संकेत भाषा का इस्तेमाल कर प्रश्न कर सकेंगे और जवाब प्राप्त कर सकेंगे।
टीम ब्लीटेक ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत ही खास दिन है। हम सम्मानित महसूस कर रहे है कि हम एक ऐसा उत्पाद विकसित करने में सक्षम हुए हैं जिसके मूल में सामाजिक नवाचार है।”
dharmpath.com dharmpath