क्लोई कार्दशियां के ग्लैमरस फोटोशूट में बेबी बंप दिखा

लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां ने हाल ही में सफेद पोशाक में फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।

क्लोई (33) ने बुधवार को कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड के कैच में बहन किम कार्दशियां वेस्ट के साथ समय बिताया।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, लेकिन बहन के साथ इस मुलाकात से पहले क्लोई ने एक ग्लैमरस मिनी फोटोशूट कराया।

नबीएए स्टार ट्रिस्टन थॉम्पसन को सितंबर 2016 से डेट कर रहीं क्लोई और उनके प्रेमी ने पिछले साल दिसंबर में गर्भावस्था की पुष्टि की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493