नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर व फूलपुर और बिहार की अररिया लोकसभा सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव होंगे।
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि मतगणना 14 मार्च को होगी।
गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जबकि फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद इन सीटों पर चुनाव होना आवश्यक था।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया सीट खाली हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath