जम्मू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और तीन सैनिक घायल हो गए।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की बमबारी और गोलीबारी में 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भारतीय सैनिकों ने हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलीबारी में हवलदार लखविंदर सिंह और बलवीर सिंह तथा लांस नायक चरणजीत सिंह घायल हुए हैं।”
घायल हुए दो सैनिकों को आर्मी अस्पताल उधमपुर भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath