गोवा के नेता विपक्ष की एसीबी के समक्ष पेशी

पणजी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस नेता चंद्राकांक कावलेकर शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में गोवा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। उनके और उनकी पत्नी सावित्री के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

कावलेकर इससे पहले 4 फरवरी को पुलिस द्वारा भेजे गए समन पर उपस्थित नहीं हुए थे।

राजधानी पणजी के नजदीक अपराधा शाखा के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले कावलेकर ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने दोहराया कि वह निर्दोष हैं।

कावलेकर ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं और मैं इस जांच में पूरा सहयोग करूंगा।”

कावलेकर ने एक स्थानीय अदालत से पहले ही अंतरिम राहत हासिल कर ली है, जिसके तहत पुलिस उन्हें 12 फरवरी से पहले गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493