राहुल का जेटली पर झूठ बोलने का आरोप

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली पर राफेल सौदे के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार के रक्षामंत्री द्वारा रक्षा खरीद के बारे में जानकारी नहीं देने को लेकर जेटली ने झूठ बोला है। इसके साथ ही राहुल ने सरकार से मांग की कि राफेल लड़ाकू विमान के प्रत्येक सौदे के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

राहुल ने अपने एक ट्वीट में जेटली को ‘जेटलाई’ कहकर संबोधित किया था। गांधी ने पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी द्वारा दिए गए तीन लिखित जवाब को पोस्ट किया है, जिसमें एंटनी ने सुखोई-30 एमकेआई के 40 विमानों की खरीदी लागत, मिराज 2000 की अपग्रेड लागत और एडमिरल गोर्शकोव(अब आईएनएस विक्रमादित्य) की खरीद लागत के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा, “प्रिय मिस्टर जेटलाई, आपने कहा कि संप्रग ने कभी भी रक्षा सौदे की लागत सार्वजनिक नहीं की? आपके झूठ के जवाब में, यहां संप्रग सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संसद में दिए गए तीन जवाब हैं। अब क्या आप अपने रक्षामंत्री से देश को यह बताने के लिए कह सकते हैं कि राफेल जेट के प्रत्येक विमान का सौदा कितने में हुआ है।”

जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का ‘उत्पादन’ करने का आरोप लगाए था। उन्होंने यह आरोप सरकार पर फ्रांस से राफेल विमान सौदा के बारे में सवाल पूछने के बाद लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493