उप्र में तेज धूप, तापमान में मामूली इजाफा

लखनऊ, 10 फरवरी(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों तक मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में मामूली इजाफा होने की संभावना है। दिन में 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है।

गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे समाप्त हो गया है जिससे बदली और बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। अब तेज धूप निकलेगी और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, इलाहाबाद का 13.5 डिग्री, बनारस का 11 डिग्री और झांसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493