यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलती कार से बाल-बाल बचकर निकला शख्स

नोएडा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, कार में बैठा व्यक्ति बच निकला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, कार में बैठा व्यक्ति बच निकला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा से आ रही इंडिगो कार आगरा की ओर जा रही थी, तभी मथुरा जिले में नौझील के पास चलती कार में अचानक आग लग गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक यशपाल आग की लपटों में फंसने के दौरान खिड़की तोड़कर कूदा। कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।

यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह सामान्य गति से गाड़ी चला रहा था, तभी उसने इंजन से तेज लपटें निकलती देखीं।

इस दुर्घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493