उप्र : भाजपा की नई टीम का ऐलान, सुभाष यादव बने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ ,10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चंदौली से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार देर रात अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। नई टीम में ज्यादातर पुराने चेहरे ही शामिल हैं। सरकार में शामिल कुछ लोगों की संगठन से छुट्टी हो गई है। इस बार एक नए बदलाव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कमान पहली बार सुभाष यादव को दी गयी है ताकि यादव वोट बैंक में भी सेंधमारी की जा सके।

भाजपा की ओर से शुक्रवार देर रात जारी की गई सूची में अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की 38 सदस्यीय टीम में 15 उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री और 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर चर्चा में आए पार्टी नेता दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रदेश के युवा संगठन की कमान सुभाष यादव को दी गई है, वहीं गोविंद शुक्ला को महामंत्री बनाया गया है। विजय बहादुर पाठक और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने अंसतुष्ट नेताओं को भी संगठन में साधने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। टिकट कटने से नाराज नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुधीर हलवासिया को भी उपाध्यक्ष का पद मिला है। वहीं कोर संगठन में 3 महिलाओं को जगह मिली है।

सरकार में शामिल स्वतंत्रदेव सिंह, स्वाति सिंह सहित कई लोगों की संगठन से छुट्टी हो गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के हटने के बाद पार्टी ने सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को संगठन की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी ने दो वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493