बंगाल : सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं और चार नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार को छपरा में करीब रात आठ बजे के आसपास की है, जब एक बैटरी रिक्शा (टोटो) को दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “टोटो में सवार सात लोगों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।”

उन्होंने कहा, “तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493