दिल्ली में सुबह धूप खिली

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण करीब 18 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, 21 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि दो के समय में फेरबदल किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दोपहर के बाद आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।”

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 90 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 6.1 डिग्री दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493