उप्र : आंशिक बदली के बीच बूंदाबांदी के आसार, दिन में चलेंगी ठंडी हवाएं

लखनऊ, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में रविवार को दिन में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि सोमवार को भी दिन में बूंदबांदी होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बदली का असर रहेगा और बूंदबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटों तक मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूतनम तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का न्यूतनम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 12.2 डिग्री, इलाहाबाद का 12.4 डिग्री, गोरखपुर का 15 डिग्री और झांसी का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493