नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ की निर्देशक तनुजा चंद्रा का कहना है कि वह अपनी अगली फिल्म के जरिए दर्शकों को हंसाना चाहती हैं।
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ की निर्देशक तनुजा चंद्रा का कहना है कि वह अपनी अगली फिल्म के जरिए दर्शकों को हंसाना चाहती हैं।
नए प्रोजेक्ट के बारे में पूछे जाने पर तनुजा ने आईएएनएस को बताया, ” फिलहाल मैं फिल्म निर्माण के सबसे मुश्किल हिस्से को लेकर परेशान हूं, जो कि लेखन है। ‘करीब करीब सिंगल’ के बाद मैंने फैसला किया कि मेरी अगली फिल्म भी हास्य व खुशमिजाजी से भरपूर होगी क्योंकि सिनेमाघर में दर्शकों की हंसी सुनना और जब वे बाहर निकलते हैं तो उस समय उनके चेहरे पर मुस्कान देखना अच्छा लगता है। यह बस एक अद्भुत एहसास है।”
उन्होंने कहा कि इसके बाद वह शायद फिर से हिंसा, रोमांच से भरपूर फिल्में बनाए, जो उनकी मनपसंद विधा है।
तनुजा ‘दुश्मन’ और ‘संघर्ष’ जैसी फिल्में निर्देशित करने के लिए जानी जाती हैं। फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ 17 फरवरी को एंड पिक्चर्स चैनल पर दिखाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath