डगलस ने संकट में साथ देने के लिए परिवार का आभार जताया

लॉस एंजेलिस, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता माइकल डगलस के बेटे कैमरून ने पिता डगलस, सौतेली मां एवं अभिनेत्री कैथरीन जेटा जोन्स और दादा किर्क का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि जब वह जेल में थे तो उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा।

वेबसाइट डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, कैमरून 2010 में ड्रग्स रखने की वजह से जेल जा चुके हैं और इस मामले में वह 2016 में रिहा हुए थे। वह शुक्रगुजार हैं कि उनके परिवार ने उनका कभी साथ नहीं छोड़ा, वह भी तब, जब 2011 में उनकी सजा लगभग दोगुनी कर दी गई थी।

दरअसल, वह इस दौरान अन्य कैदियों को ड्रग्स बेचने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “मेरे परिवार ने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा, एक सेकंड के लिए भी नहीं। कैथरीन ने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। मेरे मुश्किल दिनों में परिवार ने बखूबी साथ दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493