मैक्स बूपा के ‘पावर वॉक’ अभियान को मिला दिल्ली का जोरदार समर्थन

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मैक्स बूपा ने अपने विशेष अभियान के तहत सोमवार को अच्छी सेहत के आकांक्षी राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को ‘पावर वॉक’ करने के लिए प्रोस्ताहित किया।

मैक्स बूपा के इस अभियान को समर्थन देते हुए दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में युवा पीढ़ी के लोगों ने खुद की सेहत और दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए ‘पावर वॉक’ करने का संकल्प लिया।

अच्छी सेहत के आकांक्षी इन लोगों ने मैक्स बूपा की पावर वाकिंग मशीन पर कदम रख कर यह संकल्प लिया। इस मशीन पर लोगों के कदम पड़ने से बिजली पैदा होती है। मैक्स बूपा की पावर वाकिंग मशीन पर दिल्ली के युवाओं ने कदम बढ़ा कर बिजली पैदा की, जिसे पोर्टेबल बैट्रियों में स्टोर किया गया।

मैक्स बूपा अगले तीन दिनों तक हजारों दिल्ली वासियों के कदमों से उत्पन्न बिजली से जरूरतमंद लोगों की जिन्दगी रौशन करना चाहती है।

इससे पहले, 4 फरवरी को बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ सीजन 6 के मुंबई आयोजन में मैक्स बूपा की मशीन पर ‘पावर वॉक’ कर बेहतर पर्यावरण की अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण दे चुके हैं। इस दौरान अक्षय ने शहर के सभी लोगों से पैदल चलने की अपील की।

आगामी 18 फरवरी को मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ सीजन 6 के दिल्ली आयोजन (मेजर ध्यानचंद स्टेडियम) में आियुष्मान खुराना, मलायका अरोड़ा और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा जैसे बॉलीवुड कलाकार मैक्स बूपा की मशीन पर पावर वॉक करेंगे। उनका मकसद दिल्ली वासियों को खुद की सेहत और शहर की सेहत में सुधार के लिए पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सेलेब्रेटीज और अन्य नागरिकों की जोरदार भागीदारी पर बोलते हुए मैक्स बूपा के एमडी एवं सीईओ आशीष मेहरोत्रा ने कहा, “हमारा मिशन लोगों को स्वस्थ और सफल जीवन का रास्ता दिखाना है और लोगों के स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण का स्वास्थ्यकर होना जरूरी है। हम कई वर्षों से पैदल चलने को एक अच्छे व्यायाम की तरह प्रोत्साहित करते रहे हैं। मैक्स बूपा पावर वॉक मशीन के माध्यम से हमारा लक्ष्य युवाओं को पर्यावरण को स्वास्थ्यकर बनाने के प्रति जागरूक करना है।”

भारत में पावर वॉक की शुरूआत कर मैक्स बूपा ने सेहत को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम रखा है। कम्पनी का लक्ष्य लोगों को बताना है कि चलना खुद और शहर दोनों की सेहत के लिए कितना लाभदायक है।

पावर वॉक पूरी दुनिया में लोकप्रिय एक संपूर्ण व्यायाम है जो वैज्ञानिक मानकों पर लाभदायक साबित हुआ है। यह एक बेहतर और गहन व्यायाम है। सामान्यतया आप इस पर 7-9 किमी प्रति घं. की गति से पैदल चल सकते हैं। हालांकि सामान्य पैदल चलने की तुलना में पावर वॉक में आपके शरीर की 55 प्रतिशत अधिक ऊर्जा की खपत होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493