इराक के पुननिर्माण पर कुवैत में सम्मेलन

कुवैत सिटी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी कुवैत इंटरनेशनल कांफ्रेंस फॉर द रिकंस्ट्रक्शन ऑफ इराक (केआईसीआरआई) में भाग लेने वाली कंपनियों को निवेश के आर्कषक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

केआईसीआरआई के मीडिया समिति के प्रमुख व अमीरी दीवान सलाहकार मोहम्मद अब्दुलहसन ने कहा, “मुझे भरोसा है कि विभिन्न कंपनियां इस बात से सुनिश्चित हो जाएंगी कि उन्हें इराक में निवेश के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। यह इराक की स्थिरता व इसके लोगों के लिए फायदेमंद होगा।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंने संभावित परियोजनाओं, साथ ही इराकी सरकार के भविष्य के उद्यमों में भागीदारी, सार्वजनिक लाभ की संस्थाओं व कुवैत के परोपकारी संगठनों में सहयोग पर जोर दिया।

इराकी कैबिनेट के महासचिव महदी अल-अलाक ने कहा कि उनका देश ‘भरोसेमंद’ है, जिसमें वित्तीय व मानव संसाधन संबंधी बड़ी संभावनाएं हैं।

तीन दिवसीय केआईसीआरआई सोमवार से शुरू हो रहा है, जो कई सालों के युद्ध व संघर्ष के बाद इराक के पुनर्निर्माण के लिए कई आर्थिक रूप से शक्तिशाली देशों व क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को एक साथ लाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493