कुवैत सिटी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। इराक के पुनर्निर्माण के लिए कुवैत में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार से शुरू हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सम्मेलन में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न आर्थिक शक्तियां हिस्सा ले रही हैं। सम्मेलन में युद्ध और संघर्ष से पिछले कई सालों से जूझ रहे इराक के पुनर्निर्माण के लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा होगी।
सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में विकास और इराक से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी। इस दौरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया के लिए निजी क्षेत्रों की सहभागिता पर भी चर्चा होगी।
बैठक की अध्यक्षता कुवैत और इराक के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और विश्व बैंक कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath