बंगाल के पूर्व श्रममंत्री मोहम्मन अमीन का निधन

कोलकाता, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व श्रममंत्री और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद अमीन का सोमवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

माकपा के एक नेता ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। अमीन 2007 से 2010 तक सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के महासचिव भी रहे थे।

वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य अमीन पश्चिम बंगाल में 2001 से 2006 तक श्रममंत्री रहे।

देश में विभिन्न श्रमिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके अमीन उर्दू के जानकार थे और उन्होंने उर्दू में कई कविताएं लिखी थीं।

उनकी आत्मकथा ‘जिंदगी की धूप छांव’ बहुत लोकप्रिय रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493