रियो डी जनेरियो, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2002 में ब्राजील की टीम के साथ फीफा विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी लुसियो 39 की उम्र में फुटबाल में वापसी करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, खेल से साल भर दूर रहने के बाद लुसियो ब्राजील की ब्रासिलेंस लीग की टीम गामा से तीन महीनों के लिए जुड़े हैं।
फोल्हा दे एस.पाउलो अखबार ने लुसियो के हवाले से बताया, “मैं अच्छा और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं 34 वर्षीय खिलाड़ी की तरह ट्रेनिंग कर पा रहा हूं और अच्छा खेल रहा हूं। मैच के बाद रिकवरी में मुझे समय लग रहा है लेकिन मैं खुश हूं मेरी उम्र में अनुभव बहुत काम आता है।”
यह लीग जर्मन और इटेलियन लीग जितनी बड़ी नहीं है लेकिन लुसियो को इससे फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा, “मेरा करियर शानदार रहा लेकिन उसे दोबरा नहीं जी सकता। खेलना मेरी आदत है। मैं और दो साल खेलना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath