चंडीगढ़, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता-निर्माता सोनू सूद ने अपनी आगामी फिल्म ‘पलटन’ की टीम के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ सोमवार को भोज का आनंद लिया।
सोनू अपनी फिल्म ‘पलटन’ की शूटिंग के लिए पंजाब में हैं।
सोनू ने एक बयान में कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह एक अच्छे इंसान हैं और उन्होंने राज्य की भलाई के लिए बहुत योगदान दिया है। चूंकि फिल्म का शेड्यूल खत्म हो रहा है, तो मैंने ‘पलटन’ की टीम के उनके साथ भोज के बारे में सोचा। “
उन्होंने कहा, “उनका स्वभाव काफी अच्छा है और उन्होंने हमारी अच्छी मेजबानी की। पूरी टीम ने उनके साथ बातचीत करके अच्छा समय बिताया।”
इस फिल्म का निर्देशन जे.पी.दत्ता कर रहे हैं, जिन्हें युद्ध विषय पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बार्डर’ भी शामिल है। पलटन में अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी, सिद्धार्थ कपूर व लव सिन्हा ने अभिनय किया है।
dharmpath.com dharmpath