दिल्ली में हल्का कोहरा, 15 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान साफ रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 1,500 मीटर दर्ज की गई।

उत्तरी रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 25 तय समय से देरी से चल रही हैं।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493