पंजाब के राज्यपाल ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है।

चंडीगढ़, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “यह दिन हमें सत्य का अनुसरण करने और मानव जीवन में मोक्ष, भक्ति, समर्पण, पूर्णता को समझने व इसका प्रतिरूपण करने की याद दिलाता है।”

राज्यपाल ने लोगों से जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाने की अपील की।

बदनौर ने कहा कि कुछ पर्व व अवसर सभी वर्गो के बीच सौहार्द के बंधन, प्यार और धर्मनिरपेक्षता की भावना को मजबूत करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493