कृति ने ‘अर्जुन पटियाला’ की शूटिंग शुरू की

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन ने चंडीगढ़ में अपनी आगामी फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

कृति ने मंगलवार सुबह ट्विटर पर अभिनेता वरुण शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने लिखा, “और यात्रा शुरू। ‘अर्जुन पटियाला’, चंडीगढ़, वरुण शर्मा। दिलजीत दोसांझ आपसे मिलते हैं।”

रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित फिल्म 13 सितम्बर को रिलीज होगी। यह टी-सीरीज के भूषण कुमार और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा सह-निर्मित है।

फिल्म में कृति एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ एक छोटे शहर के लड़के की भूमिका में हैं।

इससे पहले फिल्म के बारे में दिलजीत ने आईएएनएस को बताया था कि फिल्म छोटे शहर की कॉमेडी है। ‘जट एंड जूलिएट 2’ के बाद वह एक-बार फिर पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493