ओवैसी बाबर की औलाद, भारत में रहने का हक नहीं : निरंजन ज्योति

साध्वी ने ओवैसी के बाद समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “दोनों की मानसिकता घटिया किस्म की है।”

नरेश अग्रवाल पर प्रधानमंत्री के प्रति जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “पिछड़े वर्ग से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुच्छ मानसिकता के लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। अग्रवाल हताशा व निराशा से भरे हुए हैं।”

केंद्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ओवैसी ने राम मंदिर पर जो बयान दिया है, उससे यही स्पष्ट होता है कि वह बाबर की औलाद हैं। उनका भारत में रहने का कोई हक नहीं बनता।

उन्होंने दावे के साथ कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ और यही उनकी जन्मस्थली है। इसलिए अयोध्या ही श्रीराम का स्मरण करने का उचित स्थान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493