53 फीसदी लोग काम के दबाव के कारण परिवार से नहीं मिलते : सर्वे

बेंगलुरू, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटानिया गुड डे ‘द स्माईल’ कुकी इंडियन फैमिली सर्वे 2018 में पाया गया कि 53 प्रतिशत लोग काम के दबाव के कारण अक्सर अपने परिवार से नहीं मिल पाते हैं।

इस सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि पिछले तीन में से दो साल में एक व्यक्ति एक से अधिक बार त्योहारों पर परिवार से नहीं मिल सका है वहीं मेट्रो शहरों में एक तिहाई लोगों ने साल भर में अपने भाई-बहनों के साथ 10 दिन या उससे भी कम समय बिताया है।

कंपनी के मुताबिक, सर्वे के जरिए भारतीय परिवारों के बदलते व्यवहार को बेहतर रूप में समझा जा सका है। भारतीय परिवारों को किसमें खुशी मिलती है और उनसे खुशी क्यों दूर हो रही है। इस अध्ययन से मिले अवलोकनों के द्वारा ब्रांड ने एक अद्वितीय और अपनी तरह का अलग अभियान, ‘द ग्रेट इंटरनेशनल होलिडे’ प्रमोशन पेश किया है।

द ग्रेट इंटरनेशनल फैमिली होलिडे अभियान 60 परिवारों को अंर्तराष्ट्रीय स्थानों पर ऑल-एक्सपेंस पेड ट्रिप्स पर भेजेगा। इसके लिए केवल गुड डे का पैक खरीदकर पैक के पीछे दिया गया लॉट नंबर 7259188888 पर एसएमएस करना होगा। इसमें भाग्यशाली विजेता को अपने परिवार या दोस्तों में से तीन सदस्यों के साथ छुट्टियों पर जाने का मौका मिलेगा। विजेता नवंबर, 2018 तक अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टियां चुन सकेंगे।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मार्केटिंग के उपाध्यक्ष अली हैरिस शेरे ने कहा, “हमने विभिन्न शहरों में शोध करके परिवारों के बदलते व्यवहार के कारणों व प्रभावों को समझा और यह जानने की कोशिश की है कि 30 प्रतिशत भारतीय घरों में खाया जाने वाला गुड डे किस प्रकार परिवारों को एकजुट करने और प्रसन्नता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह सर्वे परिवारों को एकत्रित होने और अंतर्राष्ट्रीय होलिडे के माध्यम से एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने में समर्थ बनाने की हमारी सोच प्रदर्शित करता है। इस अभियान को शुरू में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और हमें विश्वास है कि हम इस अनूठे अभियान के द्वारा प्रसन्नता का प्रसार कर सकेंगे।”

यह सर्वे छह मेट्रो शहर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद के 769 उत्तरदाताओं पर किया गया। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी 15 से 40 साल की महिला, पुरुष थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493