ऑक्सफैम पर भ्रष्टाचार, यौन दुर्व्यहार के आरोप

न्यूयॉर्क, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश सरकार द्वारा वित्तपोषित परोपकारी संस्था ऑक्सफैम पर खुद भ्रष्टाचार व यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं।

गौरतलब है कि ऑक्सफैम भारत में भ्रष्टाचार व यौन दुर्व्यवहार के खिलाफ अभियान चला चुकी है।

ऑक्सफैम के चेयरमैन जुआन अल्बटरे फ्यूएंटेस को ग्वातेमाला में मंगलवार को रिश्वत मामले में जांच को लेकर गिरफ्तार किया गया।

वहीं, ऑक्सफैम की उप मुख्य कार्यकारी पेनी लॉरेंस ने सोमवार को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि सेक्स स्कैंडल को संगठन जिस तरह से संभाल रहा है, उससे वह ‘शर्मिदा’ हैं।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, परोपकारी संस्था की पूर्व अधिकारी हेलेन इवांस ने वरिष्ठ नेताओं पर ब्रिटिश दुकानों में किशोर स्वंयसेवकों से दुर्व्यवहार व विदेशों से आए कर्मचारियों के साथ सहायता के नाम पर यौन कारोबार करने के साक्ष्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इवांस कर्मचारियों, स्वंयसेवकों व प्राप्तकर्ताओं के सुरक्षा की प्रभारी थीं।

समाचारपत्र के अनुसार, उन्होंने कहा कि कुछ देशों में दस फीसदी कर्मचारियों के साथ सहकर्मियों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493