कंटेंट के लिए पत्रकारों को भर्ती करना हमारा काम नहीं : फेसबुक

सैन फ्रांसिस्को, 14 फरवरी (आईएएनएस)। फेसबुक के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी ने समाचार प्रकाशित करने वालों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया मंच पर कंटेंट के लिए मीडिया संगठनों से लोगों को भर्ती करना उनका काम नहीं है।

मशहूर टेक पोर्टल रिकोड द्वारा कैलिफोर्निया में आयोजित ‘कोड मीडिया 2018’ सम्मेलन में फेसबुक के न्यूज साझेदारी की अध्यक्ष कैंपबेल ब्राउन ने कहा, “उनका काम फेसबुक पर समाचारों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।”

द वर्ज ने मंगलवार को उनके हवाले से कहा, “मेरा काम फेसबुक पर उनकी चीजों को रखने के लिए मीडिया संगठनों से लोगों को भर्ती करना नहीं है।”

फेसबुक ने पिछले साल न्यूज साझेदारी का नेतृत्व करने के लिए एनबीसी और सीएनएन की पूर्व एंकर ब्राउन को रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493