दिल्ली में सुबह हल्की धुंध, 8 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के अनुसार, “दोपहर के बाद बदली छाने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 73 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि दृश्यता 1,500 मीटर दर्ज की गई।

रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 8 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 11 तय समय से देरी से चल रही हैं, जबकि एक के समय में बदलाव किया गया है।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का औसत तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493