हिमाचल में सप्ताह भर लंबा महाशिवरात्रि उत्सव शुरू

मंडी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी राज्यों में महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने के एक दिन बाद गुरुवार से हिमाचल प्रदेश के इस कस्बे में होने वाला अनोखा महाशिवरात्रि उत्सव शुरू हो गया है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर यहां 200 से अधिक पहाड़ी देवी-देवता एकत्र होते हैं।

मंडी को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। इस ऐतिहासिक कस्बे में यह महोत्सव बेहद अनोखे ढंग से मनाया जाता है।

सप्ताह भर के कुल्लू दशहरा उत्सव की तरह मंडी में महाशिवरात्रि भी धूमधाम से मनाई जाती है।

इलाके के अलग-अलग मंदिरों से खूबसूरती से सजाई गई पालकियों में देवी-देवताओं को यहां लाया जाता है।

ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच रंगीन झांकी में सैकड़ों भक्तों के साथ मुख्य अतिथि देवता कामरूनाग को मंगलवार को शहर में लाया गया था।

यह महोत्सव सन 1526 से मनाया जा रहा है।

त्योहार के मुख्य आयोजक उपायुक्त रग्वेद ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, “महाशिवरात्रि त्योहार के लिए 200 से अधिक देवताओं को निमंत्रण दिया गया था। उनमें से ज्यादातर यहां पहुंच चुके हैं और 21 फरवरी को इस त्योहार के समाप्त होने तक ये सब यहीं रहेंगे।”

हर साल इस त्योहार पर भारी संख्या में पर्यटकों खासकर विदेशियों की भीड़ जुटती है। इसके अलावा देवी-देवताओं पर अध्ययन कर रहे कई शोधार्थी भी यहां आते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493