नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एक बाइक सवार झपटमार ने भारत घूमने आए एक बुजुर्ग ईरानी नागरिक का मोबाइल छीन लिया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब पीड़ित सोरोश (63) राजघाट जाने के लिए दिल्ली गेट स्थित गेस्ट हाउस ‘पारसी अंजुमन’ से निकले।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब सोरोश दिल्ली गेट पर अपनी पत्नी सीमा और बेटे के साथ कैब का इंतजार कर रहे थे, तो एक बाइकर ने उनका मोबाइल झपट लिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल की ओर फरार हो गया।”
सोरोश ने आरोप लगाया कि उन्होंने फौरन ही पीसीआर को सूचित किया, लेकिन पुलिस 20 मिनट बाद पहुंची।
सोरोश ने आईएएनएस को बताया, “यह घटना डीसीपी कार्यालय और पुलिस मुख्यालय के पास हुई, लेकिन पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की। “
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोरोश इससे पहले मुंबई में थे और चार दिन पहले दिल्ली आए।
उन्होंने कहा कि हम पास की सड़कों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और झपटमार की पहचान के लिए स्थानीय लोगों की मदद ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath