बिहार : वृद्घ दंपति की गला रेतकर हत्या

मुंगेर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्घ दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हत्या का कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर क्षेत्र निवासी अवकाश प्राप्त अंचलाधिकारी (सीओ) राजनीतिक सिंह कुंवर अपनी पत्नी कांति सिंह के साथ बुधवार रात अपने घर में थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने घर में प्रवेश कर तेज धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना की जानकरी सुबह तब लोगों को मिली, जब अखबार देने वाला उनके घर पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है दंपति का एक पुत्र और दो पुत्री हैं लेकिन वे सभी बाहर रहते हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इसे लूट की घटना मानने से इंकार करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्घ दंपति का अपने पुत्र से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है।

राजनीतिक सिंह मूल रूप से जलालपुर प्रखंड के फरदा गांव के रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493