श्री सर्वेश्वरी समूह का ५४ वाँ स्थापना दिवस मनाया गया


1234201_965200526839441_1845801556800080769_nवाराणसी-श्री सर्वेश्वरी समूह का ५४ वाँ स्थापना दिवस अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी में पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय वातावरण में आज दिनांक २१ सितंबर २०१४ को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रधान कार्यालय के साथ ही देश भर में स्थित समूह की सभी शाखाओं में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

बाबा अवधूत भगवान राम जी ने इसी दिन समूह की स्थापना की और पीड़ित मानवता को पीड़ा से मुक्ति दिलाने के क्षेत्र में एक महती कदम आगे बढ़ाया.इस अवसर पर प्रधान कार्यालय वाराणसी से एक रैली निकाली गयी जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

महत्वपूर्ण यह है की इस संस्था के द्वारा कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है.भारतवर्ष का स्थान कुष्ठ उन्मूलन में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है सबसे अधिक कुष्ठियों को रोग-मुक्त करने के क्षेत्र में.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493