रामफोसा दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति

जोहान्सबर्ग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के नेता साइरिल रामफोसा को संसदीय मतदान में गुरुवार को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया। रामफोसा का चुनाव घोटाले में फंसे जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद किया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नए राष्ट्रपति संसद में नामित किए गए एकमात्र उम्मीदवार थे और इस घोषणा का नेशनल एसेंबली में स्वागत किया गया।

हालांकि, उनकी नियुक्ति पर धुर-वामपंथी इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स पार्टी के सदस्यों ने नाराजगी जताई और वे मतदान से पहले कक्ष से बाहर चले गए।

जुमा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने टेलीविजन संबोधन के दौरान इस्तीफा दे दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493