दनकौर थाना क्षेत्र के मंडपा गांव निवासी सुलेमान (60) के घर में घरेलू गैस सिलेंडर में जुगाड़ करके गैस वेल्डिंग की जा रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से सुलेमान और आमिर (15) की मौत हो गई। वहीं फिरोज (28), सुलेमान की पत्नी बेटी और बहू घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
dharmpath.com dharmpath