हिमाचल में अगले सप्ताह बर्फबारी की संभावना

शिमला, 16 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के कारण शुक्रवार को तापमान में वृद्धि दर्ज हुई लेकिन मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने जारी बयान में कहा, “20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे राज्य में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।”

शिमला, नरकंडा, कुफरी, कल्पा और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटक कस्बों में सोमवार और मंगलवार को बर्फ गिर सकती है।

लाहौल और स्पीति जिले में केलांग शुक्रवार को राज्य में सबसे ठंडा रहा जहां तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, मनाली में 1.8 डिग्री, डलहौजी में 7.7 डिग्री और धर्मशाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493