किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं बनाऊंगा : राजा कृष्ण मेनन

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जॉन फेवरोउ की फिल्म ‘शेफ’ के आधिकारिक रीमेक का निर्देशन कर चुके फिल्मकार राजा कृष्ण मेनन का कहना है कि वह अब किसी अन्य फिल्म के रीमेक पर काम करना नहीं चाहते।

वह कहते हैं कि इसके बजाय अब वह मूल कहानी लिखने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

गौरतलब है कि मेनन की हॉलीवुड फिल्म का रीमेक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल हो गया लेकिन डिजिटल मंच पर उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

यह पूछने पर कि क्या सफल फिल्म का वही जादू बनाए रखना जोखिम भरा है? इस पर मेनन ने आईएएनएस से कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह जोखिम भरा है, लेकिन मैंने ऐसा नहीं सोचा की मैं ऐसा करूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक फिल्म निर्माता होने के नाते अपनी फिल्म की कहानी को एक और हिट फिल्म से बदलूंगा। मैंने हमेशा अपनी कहानियों का आनंद लिया है। मूल कहानी लिखना मेरे लिए आसान है।”

उन्होंने कहा, “‘शेफ’ के साथ मैंने खुद को चुनौती दी थी क्योंकि मुझे इस फिल्म की हर चीज पसंद थी लेकिन मैं भविष्य में यह नहीं करूंगा। मैं किसी फिल्म का रीमेक बनाना नहीं चाहता।”

अपनी अगली फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “मैं अपनी अगली फिल्म लिख रहा हूं और यह ड्रामा-थ्रिलर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493