शीतकालीन ओलम्पिक : मायेर ने जीता पुरुषों के सुपर-जी स्पर्धा का सोना

जियोंगसियोन (दक्षिण कोरिया), 16 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के एथलीट माथियास मायेर ने शुक्रवार को प्योंगचांग में जारी शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की सुपर-जी स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मायेर ने चार साल पहले सोची में शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में इसी स्पर्धा में सोना जीता था।

मायेर ने शुक्रवार को इस स्पर्धा को एक घंटे 24 मिनट और 44 सेकेंड में पूरा किया। इस स्पर्धा में नोर्वे के जेटिल जैंसरुड को रजत और स्विट्जरलैंड के बीट फेयुज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।

मायेर ने इस जीत से आस्ट्रिया को पिछले 20 साल में सुपर-जी स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक दिया है।

इससे पहले हर्मान मायेर ने 1998 में जापान में आयोजित ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493