दुष्कर्म आरोपी के समर्थन में प्रदर्शन से स्तब्ध हूं : महबूबा

जम्मू, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को दुष्कर्म आरोपी के पक्ष में एकजुटता दिखाने पर नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कठुआ में हाल में पकड़े गए दुष्कर्मी के बचाव में प्रदर्शन और मार्च से स्तब्ध हूं।”

उन्होंने कहा, “प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय झंडे के इस्तेमाल से भी भयाक्रांत हूं। यह अपवित्रता से कम कुछ भी नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून अपना काम कर रहा है।”

मुख्यमंत्री इस मामले में आरोपी विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) दीपक कुमार के समर्थन में हिंदू एकता मंच द्वारा प्रदर्शन करने पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। कुमार को अपराध शाखा ने कठुआ जिले के हीरा नगर में आठ वर्ष की आसिफा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

आसिफा का शव 17 जनवरी को कठुआ जिले के रासाना गांव में बरामद किया गया था।

अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरोपी पर लड़की को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493