नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा।”
विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही जबकि आद्र्रता 84 फीसदी रही।
रेलवे ने कहा कि उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण 10 ट्रेनें रद्द हुई और 20 तय समय से देरी से चल रही हैं।
अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath